दबंगो ने ग्राम सचिव को गोली मारी

0
129

GOLI 1फर्रुखाबाद: शहर कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला नाला सिम्त सुमाल निवासी ग्राम सचिव अशोक कुमार तिवारी के गोली लगने से जख्मी हो गये| उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली में दी गयी तहरीर में शुभम तिवारी ने कहा है आज उसका जन्म दिन था| कुछ रिश्तेदार और दोस्त आये थे| उसी दौरान अभिषेक त्रिपाठी ने चौकी में सूचना दे दी जिससे मौके पर पुलिस पंहुची| पुलिस जाँच पड़ताल कर लौट गयी| इसके बाद शुभम के पिता अशोक कुमार को आरोपी ने बात करने के लिये बुलाया उसके पास पंहुचने पर जन से मारने की नियत से फायर कर दी जो अशोक कुमार के पैर में लगी| वह शमसाबाद में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत है|

पुलिस ने अजय त्रिपाठी और अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| कोतवाल द्रविण कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]