यातायात माह: 20 रुपये का कमाल, नो इंट्री में धमाल

0
128

dggamara-1234dggamar-78dggamar-123445फर्रुखाबाद : महज दस या बीस रुपये की खातिरपुलिस वाले नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं। शहर में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री जोंन होने के बाद भी बड़े पैमाने पर दिन भर डग्गामार वाहन पुलिस वाले को 20 रुपये देकर नो इंट्री में प्रवेश कर देते है| जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है|

[adrotate banner="3"]

रविवार को जेएनआई के कैमरे में जो तस्वीर कैद हुई उसे भी जरा गौर से देखीये| शहर के मुख्य मार्ग को जाने वाले लाल दरवाजे और बस अड्डे के आस-पास
यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक और पुलिसकर्मी दिनभर जुटे रहते है। लेकिन फिर भी पुलिस महज बीस रुपये की खातिर डग्गामार वाहन को आराम से शहर के भीतर प्रवेश करा देती है| अक्सर नो इंट्री में भारी वाहनो को भी प्रवेश कराया जाता है| मजे कि बात यह है कि बस अड्डे के सामने एसपी और ट्राफिक प्रभारी का संयुक्त आदेश लगा है| जिस पर लिखा है कि वाहन यंहा सबारी ना भरे| उसके कुछ दूर ही कादरी गेट चौकी की पिकेट तैनात रहती है| इसके बाद भी एसपी के फरमान को पुलिस नजरंदाज करती है और डग्गामार से नजरंदाज कराती है| जिसके कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई।

नगर के नेहरु रोड सबसे भीड़-भाड वाली सड़क है| जिस पर नो एंट्री ने घुसे टैम्पो जाम के हालत पैदा करते है| ना ही इन पर कोई अफसर कार्यवाही करता है और ना ही इनकी एंट्री पर कोई पाबंदी लगायी जाती है| एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि जल्द अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]