ब्रेकिंग: एसपी ने किया भारी फेरबदल, मऊदरवाजा, मोहम्मदाबाद सहित कई थानाध्यक्ष बदले

0
162

sp-subhash-singh-bghelफर्रुखाबाद: नवागन्तुक एसपी सुभाष सिंह बघेल ने अपना हंटर चला ही दिया| उन्होंने वर्षो से थानों में डटे थानाध्यक्ष को तैनाती में फेर बदल कर दिया| जिससे पुलिस महकमे में हड़कम्प है|

[adrotate banner="3"]

एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मऊदरवाजा सुनील कुमार को कमालगंज थाने का चार्ज दिया गया है| कमालगंज एसओ मोहित लाल यादव को शमसाबाद थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है| थानाध्यक्ष मेरापुर संजय गुप्ता को एसएसआई मऊदरवाजा, कंपिल एसओ सुशील कुमार को कोतवाली मोहम्मदाबाद का एसएसआई बनाया गया है| इसके साथ ही साथ इंस्पेक्टर अनूप कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली फ़तेहगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है| वही काफी लम्बे समय से कोतवाली मोहम्मदाबाद का चार्ज देख रहे दरोगा भीम सिंह जावला को हटाकर उनके स्थान पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला को कोतवाली प्रभारी का चार्ज दिया गया है| इंस्पेक्टर संजीव कुमार राठौर को थाना मऊदरवाजा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है| वही थानाध्यक्ष राजेपुर मुकेश यादव को थानाध्यक्ष कंपिल व दरोगा भीम सिंह जावला को राजेपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है| थानाध्यक्ष शमशाबाद ललितेश त्रिपाठी को मेरापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है|

एसपी ने अपने वाचक अशोक कुमार पाण्डेय को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल का प्रभारी बनाया है| वही इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जाँच प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ बनाया है| फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी का चार्ज देख रहे दरोगा रजनेश चौहान को एसपी का वाचक बनाया गया है|

[adrotate banner="2"]