प्रदेश सरकार के खिलाफ महान दल का प्रदर्शन

0
188

mhaan-dalफर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार में व्याप्त अराजकता अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ महान दल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पंहुचकर धरना दिया| धरने के दौरान महान दल ने यूपी सरकार के साथ ही साथ बीजेपी और अन्य पार्टियों को निशाने पर लिया

[adrotate banner="3"]

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि बीजेपी चुनाव से पहले नाटक करती है राम के नाम को बेंच रही है, काला धन लाने का सपना दिखा रही है| बीजेपी ने यूपी चुनाव में सेना के शौर्य को बेंच दिया| प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन कुशवाह ने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है प्रदेश में अराजकता का माहौल है अधिकारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे है| सपा के अंदरूनी कलह एवं बसपा के भ्रष्टाचार से दोनों दलों के प्रत्याशी हार के डर से घवरा रहे है|

मायावती ने अपनी रैली में पूरी ताकत झोंक दी लेकिन भीड़ नही जुटी | दलित समाज की स्थित बदतर होती जा रही है| जिलाध्यक्ष सर्वेश शाक्य ने कहा कि प्रशासन की मिली भगत से मिट्टी के तेल की काला बाजारी हो रही है| गैस एजेंसी नये कनेक्शन के साथ चूल्हा आदि सामान देने को मजबूर कर रही है| मीना शाक्य, ब्रजनंदन शाक्य महासचिव श्याम पाल आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]