नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश में सीएम अखिलेश को बड़ा झटका लगा है। उनके विरोध के बावजूद कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हठ के आगे पार्टी के दिग्गजों को झुकना पड़ा था और कौमी एकता दल के पार्टी में विलय को रद्द कर दिया गया था।
[adrotate banner="3"]
इस विलय पर शिवपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह ने विलय का फैसला किया। इसके लिए अखिलेश से भी सलाह ली गई। साथ ही उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने कह दिया तो समझो विलय हो गया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विलय का फैसला सभी के समर्थन के साथ हुआ।
[adrotate banner="2"]


