धूमधाम से निकली माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा

0
116

फर्रुखाबाद: शहर के मुख्य मार्गो पर माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आये| जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा और आरती की गयी|

[adrotate banner="3"]

जय भोले बाबा कमेटी की तरफ से बढ़पुर शीतला माता मंदिर में पहले हबन पूजन किया गया| उसके बाद देर शाम शीतला माता मन्दिर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा में माँ दुर्गा, शिव परिवार, राम दरबार, शिव पार्वती, विष्णु लक्ष्मी, काली, श्री गणेश को मिलाकर कुल नौ स्वरूपों की झांकी निकाली गयी| शोभायात्रा बढ़पुर मन्दिर से लाल दरवाजे, घुमना, साहबगंज चौराहा, चौक, पक्कापुल होते हुये गुरुगाँव देवी मन्दिर पंहुचेगी| शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प व मालाओ से स्वागत के साथ ही साथ पूजा अर्चना भी की गयी|

कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अमन गुप्ता, दर्शन शाक्य, राहुल सक्सेना, शिशुपाल, नरेन्द्र सक्सेना आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]