जबर सिंह हत्याकांड: एक कदम नही चली पुलिस की जाँच

0
188

jbr-singhफर्रुखाबादल:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्जी दरौरा निवासी 40 वर्षीय जबर सिंह यादव पुत्र छबिनाथ सिंह का किसी वजनदार चीज से सर कुचकर हत्या कर दी गयी थी| मृतक के भाई अजीत सिंह कि तहरीर पर प्रधान व साढू की बहन सहित पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है| लेकिन अभी हत्यारे पुलिस की पंहुच से बहुत दूर है| पुलिस ने साडू को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नामजद आरोपियों किसी असरदार व्यक्ति के घर रोटियाँ तोड़ रहे है|

[adrotate banner="3"]

बीते 5 सितम्बर को मृतक के भाई अजीत सिंह ने दी गयी तहरीर में साढू की बहन पिंकी पुत्री रामगोपाल पर आरोप लगाया कि उसका चालचलन ठीक नही था| परिजनों के कहने पर भाई जबर सिंह ने उसका विवाह बीते 11 जुलाई को जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तलैया नगला निवासी युवक से करा दिया था| जिससे पिंकी रंजिश मानती थी| बीते 15 दिन पूर्व पिंकी ने जबर सिंह को जबरन विवाह कराने के आरोप के चलते जान से मारने की धमकी दी थी| अजीत का आरोप यह भी है कि उसकी पिंकी और उसके साथ प्रधान पप्पू पुत्र गयाप्रसाद निवासी बहोरनपुर टप्पा हबेली, पिंकी का प्रेमी मंक्कूनगला निवासी रंजीत पुत्र कुंबरपाल, खुटा देव निवासी गुड्डू यादव पुत्र रामविलास व नरेश दिवाकर पुत्र रोशन लाल पर मिलाकर पहले हत्या करने बाद में शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है| इसके साथ ही साथ 10 हजार रुपये और राइफल का लाइसेंस भी गायब होने का आरोप जड़ा गया था| पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 147,302,201,34 आईपीसी के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया| इसके बाद पुलिस की जाँच एक कदम भी नही चल पा रही है| सूत्रों का कहना है कि कही ना कही सत्ता का दबाब है जिससे पुलिस आरोपियों पर हाथ नही डाल रही है|

बीते एक दिन पूर्व पुलिस ने ग्राम खूंटादेव निवासी उसके साडू कश्मीर सिंह व उनकी माँ गुड्डी देवी को हिरासत में ले रखा है| पुलिस साडू की छोटीबहन पिंकी की तलाश में जुटी है| इसी लिये उसके कश्मीर सिंह व उनकी माँ गुड्डी देवीसे सम्बधित ठिकानो का पता मालूम करने का प्रयास कर रही है| थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि घटना के सम्बंध में अभी जाँच चल रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]