ठंडी सड़क के लिये सामूहिक जनप्रतिनिधियो का पुतला फूंका

0
116

MOHIT GUPTAAफर्रुखाबाद: जर्जर हो चुकी ठंडी सड़क के ना बनाये जाने से आक्रोशित अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन ने बुधवार को दोपहर सामूहिक जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया गया|

[adrotate banner="3"]

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता के साथ ठंडी सड़क पर एकत्रित हुये पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियो के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा निकाला| पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के दुःख-दर्द को नही समझ रहे| ठंडी सड़क के निर्माण के लिये किसी जन प्रतिनिधि ने जनता के लिये संघर्ष नही किया| जनप्रतिनिधि अपनी निधि से सड़क का निर्माण नही कराना चाहते| विदित है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व संगठन ने ठंडी सड़क पर ही बैठकर धरना दिया था | लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नही किया गया|

आने वाले विधान सभा चुनाव में इन सभी जनप्रतिनिधियों विकास ना कराने का प्रचार किया जायेगा| कार्यकर्ताओ ने पुतला फूंक दिया| इस दौरान रमन कटियार, निशांत मिश्रा, रजत कटियार, अनुज गुप्ता, रवि कटियार, पंकज प्रकाश, मोहित यादव, दीपक कुमार, सुमित सक्सेना, अनुज गुप्ता, करन सक्सेना आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]