दबे पैरो से बीजेपी ने किया आजम का पुतला दहन

0
109

BJPफर्रुखाबाद: सत्ता के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंक बीजेपी ने नारेबाजी की| लेकिन बीजेपी ने गुपचुप तरीके से पुतला फूंका| नेता आवास विकास तिराहे पर पुतला फूंकने का साहस नही जुटा सके| पूतला फूंकने के दौरान जमकर नारेबाजी की गयी| पुतला जलाने के बाद पुलिस पंहुची| लेकिन तब तक पुतला जल गया था|

[adrotate banner="3"]

शहर के आवास विकास स्थित एक होटल में एकत्रित हुये भाजपा नेताओ ने रणनीति बनायी| सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खां के द्वारा भीम राव अम्बेडकर को भू माफिया कहने की बात से बीजेपी नेता भड़क गये| लेकिन सत्ता का भय साफ़ नजर आया| बीजेपी नेता गेस्ट हाउस गेट से निकले और उसके कुछ दूर खड़े होकर ही पूतले में आग लगा दी | आजम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि गयी| बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि भीम राव के खिलाफ बीजेपी इस तरह की बयान बाजी को बर्दास्त नही करेगी| आजम खां ने भीम राव को भू माफिया बता कर प्रदेश के क्या पूरे देश के दिल को ठेस पंहुचायी है| जनता इसका जबाब आने वाले विधान सभा चुनाव में देगी|

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, चेयरमैंन शमसाबाद विजय गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, अमर सिंह खटिक, विमल कटियार, शैलेन्द्र राठौर, रुपेश गुप्ता, रामवीर शुक्ला, अचल परिहार,सर्वेश अम्बेडकर, शशांक शेखर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी व रवि ठाकुर आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]