संबिदा स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना

0
119

lohiya dhrnadhrnaaफर्रुखाबाद: अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर स्वास्थ्य संबिदा कर्मी मंगलवार को स्वास्थ्य केन्द्रों के बाहर धरने पर बैठ गये | जल्द मांगे पूरी ना होने पर सम्पूर्ण ताला बंदी करने की भी चेतावनी दी गयी|

[adrotate banner="3"]

धरना प्रदर्शन और भूंख हड़ताल के क्रम में जनपद के लोहिया अस्पताल के साथ ही साथ समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया गया | लोहिया अस्पताल में धरना पर डॉ० राजेश, गौरव कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, साबिर हुसैन, विजय सिंह, रैना निशा, शालू, नाजिया अनुराग, संजीब रेनू, सुषमा आदि धरने पर बैठे| वही कायमगंज सीएचसी में भी संबिदा स्वास्थ्य कर्मी धरने पर बैठे जिसमें डॉ० श्रंखला मिश्रा, डॉ० रेखा सिंह, संदीप यादव, डॉ० नदीम इकबाल, अतीत सिंह आदि ने धरने में हिस्सा लिया|

[adrotate banner="2"]