अपडेट: पुलिस से मुठभेड़ में एक दबंग के लगी गोली ,तीन की तलाश

0
161

goli vishalvishaal goli co sityco cityफर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के गंगा दरवाजा स्थित सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव कि पीली कोठी के निकट रंगदारी बसूल करने के दौरान दबंगो के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी| जिसमे चली गोली से एक दबंग के सर में गोली गली| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी|

[adrotate banner="3"]

गोली से घायल हुये शहर कोतवाली के सेना पति निवासी शातिर विशाल पुत्र रामस्वरूप वाथम ने लोहिया अस्पताल में बताया कि वह साहबगंज चौराहे पर खड़ा था| तभी वंहा लकी पाल पुत्र अनिल पाल बाइक से आ गया| वह उसके साथ बाइक से गंगा दरवाजा पीली कोठी के निकट पंहुचे| तभी अचानक फायरिंग होने लगी| उसके गोली किसने मारी यह नही पता चला|

वही मिली जानकारी के मुताबिक गंगा दरवाजा स्थित छपाई कारखाने के मालिक दिनेश साध के कारखाने के सामने कई लोग तमंचा लिये खड़े थे| यह सूचना पूर्व में पुलिस को दी जा चुकी थी| पुलिस सादा कपडो में दबंग विशाल कश्यप और लकी पाल की घेराबंदी कर के खडी थी जब दबंग मौके पर तमंचा लहराते हुये पंहुचे तो वह सादा कपड़ो में खडी पुलिस को देखकर भाग खड़े हुये| पुलिस उनका पीछा करते हुये सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव की खंडहर पड़ी पीली कोठी की तरफ गये| कोठी के पीछे बाग़ में दोनों तरफ से गोली चली| तभी अचानक विशाल कश्यप को पुलिस ने दौड़ा लिया| कोठी से चंद कदम की दूरी पर वह जमीन में गिर गया तभी उसके गोली मारी गयी| गोली उसकी उल्दी आँख में लगी|घटना की सूचना मिलने पर दरोगा महावीर सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और घायल विशाल को लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| कुछ देर बाद ही सीओ सीटी आलोक कुमार व कोतवाल अजीत सिंह भी मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल कि| जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो बाइको भी पकड़ा है|

एसपी राजेश कृष्णा ने जेएनआई को बताया कि पुलिस रंगदार बसूलने वाले को पकड़ने की सूचना पर सादा कपड़े में गयी थी| पुलिस के साथ दबंगो की मुठभेड़ भी हो गयी थी| लेकिन घायल के गोली पुलिस की ना लगकर अपने ही साथी की लगी है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]