एसडीएम को सीएचसी से गायब मिले एक दर्जन कर्मचारी

0
117

sdm123फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट शिब बहादुर पटेल ने छापा मारा और राजेपुर में एसडीएम अमृतपुर हरीराम यादव ने सीएचसी पर छापा मारा | उन्हें मौके से एक दर्जन कर्मी गायब मिले|

[adrotate banner="3"]

सुबह दस बजे एसडीएम अमृतपुर हरिराम यादव सीएचसी पंहुचे| उन्हें एक दर्जन कर्मचारी गायब मिले| उनके हस्ताक्षर रजिस्टर में हस्ताक्षर नही थे| जिस पर उन्होंने डॉ० अनुराग को कड़ी फटकार लगायी| उन्होंने दवा बाहर की लिखे जाने की बात पर भी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने राजेपुर प्राइमरी में हेडमास्टर माया शर्मा और सहायक अमिता पाठक मिले| इसके बाद उन्होंने कडक्का के विधालय में हेड ऊषा मौके पर नही थी| एसडीएम के छापे से हड़कम्प मच गया|

वही नगर मजिस्ट्रेट शिब बहादुर पटेल ने सुबह लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया| उन्होंने अस्पताल का जरनेटर कक्ष भी चेक किया| सीएमएस कार्यालय में हाजरी रजिस्टर देखा| महिला वार्ड में भी पंहुचे और जाँच की|

[adrotate banner="2"]