एसपी ने शहर कोतवाल की लगाई क्लास

0
173

sp-rajeshफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी निवासी महिला की शिकायत पर कार्यवाही ना करने की जानकारी होने पर एसपी राजेश कृष्णा ने शहर कोतवाल अजीत सिंह की क्लास लगा दी| उन्होंने जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास निवासी सुनीता पत्नी प्रमोद अग्निहोत्री ने एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि 19 अगस्त को पड़ोसी दीपा पत्नी कुलदीप अपने घर की चाबी उसे देकर कही बाहर चले गये थे| दोपहर में जहानगंज के नगला खुरू निवासी संतोष व रोशन आदि दीपा के मकान की चाबी कब्जे की नियत से मांगने आये| चाबी ना देने पर घर में घुसकर उनके पुत्र व पुत्री को पिटा| आरोपीयो के खिलाफ तहरीर कोतवाली में दी| संतोष पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज है| लिहाजा आरोपियों ने शहर कोतवाल अजीत सिंह से मिलकर कोई कार्यवाही नही होने दी| जिस पर एसपी राजेश कृष्णा ने फोन पर शहर कोतवाल की क्लास लगा दी और तत्काल कार्यवाही के आदेश दिये |

[adrotate banner="2"]