ब्रेकिंग: आश्रम कब्जे को लेकर मारपीट के दौरान फायरिंग

0
123

sho ajit singh ragvendr singh panchal gahtashok mishraaफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित पुराने घाट पर आश्रम पर कब्जा करने के लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी| इसी दौरान फायरिंग भी की गयी| दोनों पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे है| पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जाँच की|

[adrotate banner="3"]

पांचाल घाट पर स्थित बुलेश्वारानन्द के आश्रम पर पंहुचे शहर कोतवाल अजीत सिंह को मौके पर मौजूद राघवेन्द्र सिंह पुत्र दिग्विजय सिंह निवासी नगला दशरथ मैनपुरी ने बताया कि उनके पिता दिग्विजय सिंह आश्रम में बीते कई दशक से रह रहे है| जनपद हरदोई के सवायजपुर बड़ा गाँव पत्थर पूर्वा निवासी अशोक मिश्रा पुत्र शिवराम मिश्रा आश्रम पर अपना कब्जा करने के लिये आते रहते है| पहले भी कई बार वह आश्रम पर आकर विवाद कर चुके है| इसी के चलते उससे एसडीएम कोर्ट और दीवानी में उसके साथ मुकदमा भी चल रहा है| राघवेन्द्र ने बताया कि शनिवार को इसी मुकदमे के चलते अमीन द्वारा जाँच होनी थी| जब अमीन मौके पर आया तभी अशोक मिश्रा अपने तकरीबन एक दर्जन हथियार बंद लोगो के साथ आ गये| पहले उससे जमकर मारपीट की उसके बाद अशोक व उसके साथियों ने कई फायरिंग भी कर दी|

वही पुलिस द्वारा लोहिया अस्पताल में भर्ती किये गये अशोक कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उस आश्रम का आधा हिस्सा उनके गुरु ने उनको दे दिया था| उसके बाद भी राघवेन्द्र आश्रम पर कब्जा किये हुये है| अशोक ने आरोप लगाया कि वह अमीन आने की सूचना पर अकेले ही गया था| तभी पहले से तैयारी में बैठे राघवेन्द्र व उसके साथियों ने उसे घेर लिया| राघवेन्द्र ने उसको गोली मार दी| जिससे वह घायल हो गया| घटना की जानकारी होने पर डॉ० अनुपम दुबे और मोहम्मदाबाद व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे लोहिया अस्पताल पंहुचे और घायल अशोक के हालचाल लिये|

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि अभी जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]