छात्रा से छेड़छाड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

0
121

upp45फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मुड़ौल निवासी छात्रा के साथ छेडछाड करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही नरवीर पुत्र श्यामबाबू तथा ओमकार पुत्र राजबहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

छात्रा के पिता का आरोप था कि बीते बुधवार सुबह पुत्री विद्यालय पढ़ने जा रही थी। तभी मुनीश पंडित की गोदाम के पास आरोपी नरवीर पुत्र श्यामबाबू तथा ओमकार पुत्र राजबहादुर ने उसे बुरी नीयत से पकड़कर गोदाम में खींचने लगे। उसके चीखने-चिल्लाने पर पास में ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आवाज की तरफ भागे। जिन्हें देखकर युवक वहां से भाग गये। सूचना मिलने पर छात्रा की बहन व माॅ मौके पर पहुंची। तो छात्रा ने परिजनों को बताया कि इन युवकों ने मुझे खींचकर मेरे साथ जबरिया दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे। घटना के सम्बन्ध में तहरीर पुलिस को दे दी गईथी।

पुलिस ने छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराया। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दरोगा रामनरेश सिंह ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="2"]