छात्र संघ चुनाव कराने के पक्ष में प्रदेश सरकार

0
194

spaa 1234फर्रुखाबाद: समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने सपा के जिला कार्यालय में पंहुच कर कहा कि प्रदेश के साथ ही साथ देश भर में शिक्षा का बाजारीकरण हो गया है|

[adrotate banner="3"]

उन्होंने पार्टी के आवास विकास कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार छात्र संघ चुनाव कराने के पक्ष में है| सरकार ने कई जिलो में छात्र संघ चुनाव कराये भी है| उन्होंने ने कहा कि सपा छात्र सभा आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी में एक अहम भूमिका अदा करेगी| छात्र सभा का जिलाध्यक्ष उन्होंने एक सप्ताह के भीतर घोषित करने की बात कही| प्रदेश अध्यक्ष ने माना कि प्रदेश में शिक्षा का बाजारीकरण हो गया है| अन्य कई प्रदेशो में भी शिक्षा का बाजारीकरण हो गया है| प्रदेश सरकार ने इसके रोंकथाम के प्रयास भी किये है|

इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, अजय कश्यप, शशांक सक्सेना आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]