बीजेपी की नगर कमेटी में बिना सक्रिय सदस्य बने पदाधिकारी

0
164

bjp moviफर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को फर्रुखाबाद नगर की कमेटी घोषित कर दी गयी| जिसमे कई इस तरह के लोगो को कमेटी में पदाधिकारी बनाया गया जो पार्टी के मानक को पूरा नही करते है| जिसको लेकर अन्य कार्यकर्ताओ को रोष व्याप्त हो गया है|

[adrotate banner="3"]

नगर अध्यक्ष हिमाशुं गुप्ता ने जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में नगर कमेटी की घोषणा कर दी गयी| जिसको लेकर आश लगाये बैठे पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है| पहले तो अपूर्ण कमेटी बनायी गयी | कमेटी में 6 उपाध्यक्ष की जगह तीन की घोषणा की गयी| उसमे से दो पार्टी सूत्रों के अनुसार सक्रिय सदस्य ही नही है| महामंत्री पद पर भी आधा दर्जन की जगह केबल दो को ही घोषित किया गया| इसके साथ ही साथ मंत्री के पद पर भी चार की घोषणा अभी तक की गयी है| जबकि 6 मंत्री भी होने चाहिए| इसके साथ ही साथ पार्टी के नियम के अनुसार जो पार्टी का सक्रिय सदस्य नही है वह कमेटी में पदाधिकारी नही बन सकता| इसके बाद भी पहले तो अपूर्ण कमेटी ऊपर से बिना सक्रिय सदस्य के पदाधिकारी बना देने से भाजपा में अन्दर खाने में रार शुरू हो गयी है |फ़िलहाल नगर में लगभग 40 सक्रिय सदस्य बताये गये है|

इस सम्बन्ध में नगर अध्यक्ष हिमाशुं गुप्ता ने बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से एक नियम आ गया है कि केबल महामंत्री बनने के लिये सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है| अन्य पदों पर किसी को भी पदाधिकारी बनाया जा सकता है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि जंहा कमेटी पूर्ण करने के लिये सक्रिय सदस्य पर्याप्त मात्रा में नही है उन जगहों पर कमेटी पूर्ण करने के लिये किसी को भी पदाधिकारी बनाया जा सकता है| लेकिन यह नियम पार्टी का नही है| पार्टी के नियम के हिसाब से सक्रिय सदस्य ही पदाधिकारी बन सकता है|

पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने जेएनआई को दूरभाष से बताया कि पार्टी में कही भी यह नियम नही है कि सक्रिय सदस्य के अलावा किसी को भी पदाधिकारी नही बताया जा सकता है| उन्होंने बताया कि इस मामले पर विचार किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]