चोरी की गयी लाइसेंसी बंदूक सहित आरोपी गिरफ्तार

0
125

sp aspफर्रुखाबाद: पुलिस ने बीते दिनों चोरी की गयी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक सहित एक आरोपी को धर दबोचा| पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया|

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुये बताया कि बीते 19 जून 2016 को शहर कोतवाली के लाल दरवाजे स्थित रोडबेज बस अड्डे से डबल बैरल बंदूक चोरी की गयी| बंदूक राजेपुर के ग्राम रामपुर जोगराजपुर निवासी राजेश कुमार की थी| उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष मऊदरवाजा सुनील कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी धीरेश पुत्र रधुवीर सिंह ठाकुर निवासी अर्रा पहाडपुर को रमन्ना गुलजारबाग को जाने वाले रास्ते पर स्थित आश्रम से गिरफ्तार कर लिया| आरोपी के पास से डबल बैरल बंदूक संख्या 46976 बरामद कर ली है |

[adrotate banner="2"]