फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम रौकरी निवासी 65 वर्षीय रामप्रकाश को बाइक सबार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने शब का पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
[adrotate banner="3"]
रामप्रकाश सुबह तकरीबन आठ बजे शौच गये हुये थे| तभी गाँव के निकट निकली सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने रामप्रकाश को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उनकी हालत गम्भीर हो गयी| ग्रामीणों घायल को निजी वाहन से कायमगंज सीएचसी ले जा रहे थे तभी उन्होंने रास्ते में ही डीएम तोड़ दिया | परिजनों का आरोप है की उन्होंने 108 एम्बुलेंस को फ़ोन किया लेकिन एक घंटे इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस नही आयी जिसके बाद वह निजी वाहन से उसे अस्पताल ले जा रहे थे| घटना केबाद पत्नी व बच्चो का रो-रो केर बुरा हाल हो गया|
घटना के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
[adrotate banner="2"]


