गरीब व किसान जानकारी के आभाव में रह जाते सरकार की योजनाओ से बंचित

0
122

udypal yadvफर्रुखाबाद:(कंपिल) कस्बे के एक विधालय में लोगो को जागरूक करने के लिये विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिबिर का आयोजन टाउन एरिया के चेयर मैंन उदय पाल सिंह यादव के द्वारा किया गया| जिसमे उन्होंने कहा कि अधिकतर गरीब और किसान केबल जानकारी के आभाव में सरकारी योजनाओ का लाभ नही ले पाते|

[adrotate banner="3"]

चेयरमैंन उदयपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओ के बारे में पूर्ण जानकारी यूपी सरकार द्वारा तहसील पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है| क्योंकि आम जनता में अधिकतर लोग जानकारी के आभाव में सरकारी योजनाओ का लाभ नही ले पाते है| उन्होंने थानाध्यक्ष कंपिल सुशील यादव की तारीफ में कसीदे पढ़े|

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस क्षेत्र में अधिकतर जमीनी विवाद और मार्ग दुर्घटना के मामले जादा आये है| यातायात के तहत दोपहिया वाहन पर दो सबारी और हेलमेट आवश्यक है| तहसीलदार गजेन्द्र सिंह के द्वारा कृषक दुर्घटना बीमा योजना, आम आदमी दुर्घटना बीमा योजना के विषय में जनता को अवगत कराया| मुख्य अतिथि सिबिल जज महराज अहमद ने कहा कि कोर्ट में सरकारी वकील का लाभ जनता ले सकती है| जनता जनसेवा केंद्र से कम समय में अपने अभिलेख बनबा सकती है जिसके चलते उसे भीड़ का सामना नही करना पड़ेगा|

[adrotate banner="2"]