जिलाधिकारी ने सीज करा दिया देशी शराब का ठेका

0
140

sp dm thekaफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढमढेरा स्थित देशी शराब के ठेके को सम्बन्धित अभिलेख ना मिलने पर जिलाधिकारी ने सीज कर सेल्स मैंन को पुलिस हिरासत में दे दिया|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान और एसपी राजेश कृष्णा बिराहिमपुर से लौट रहे थे| तभी उन्हें ढमढेरा स्थित देशी शराब का ठेका नजर आया| जिसे देखकर दोनों अधिकारी ने उसका निरीक्षण किया| मौके पर मिले सेल्समैन प्रेमचन्द्र से दुकान का लाइसेन्स और स्टाक रजिस्टर दिखाने के लिये कहा इस बात पर उसने अपने मालिक संजीव यादव को फोन लगाया और एसपी से बात करने को कहा| दुकान मालिक ने फोन पर एसपी से कहा कि वह शाम को उससे मिल लेगा| इतने पर अभद्र भाषा सुनकर एसपी खफा हो गये|

उन्होंने सेल्समैंन प्रेमचन्द्र को कोतवाली पुलिस के हबाले कर दिया | जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम और सीओ को मौके पर बुलाकर ठेका सीज करा दिया |

[adrotate banner="2"]