डीएम को अंग्रेजी में नाम नही बता पायी कस्तूरबा की छात्रा

0
116

dm karn singhफर्रुखाबाद:(कमालगंज) जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने 1 करोड़ 70 लाख कि लागत से बन रहे कस्तूरबा विधालय का निरिक्षण किया | इसी दौरान उन्होंने कस्तूरबा गाँधी विधालय की कक्षा आठ की छात्रा अंग्रेजी में अपना नाम तक नही बता पायी|

[adrotate banner="3"]

डीएम ने नवनिर्मित चल रहे विधालय में ग्राम प्रधान रामविलास को मनरेगा मजदूरो की मदद से पौधे लगाने के निर्देश दिये| लेखपाल अवनीश शाक्य को निर्देश दिया कि प्रतिदिन मौके पर आकर निर्माण कार्य की जाँच करे| उन्होंने कस्तूरबा गांधी विधालय में पढ़ रही कक्षा आठ की छात्राओ से नाम व पिता का नाम अंग्रेजी में पूछा तो अधिकतर छात्राए नाम तक नही बता पायी जिस पर उन्होंने अंग्रेजी की अध्यापक को निर्देश दिये अगली बार जब वह आये तो उनको अंग्रेजी में जबाब मिलना चाहिए नही तो कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]