24 जून का राशिफल: सिंह- अफवाहों को नजरअंदाज करें

0
267

rashiफर्रुखाबाद: जाने अपना राशि फल कैसा रहेगा आज का दिन क्या बनेगे और क्या बिगड़े गे आप के काम …………………………..
मेष- योजनाओं को गति मिलेगी। पदोन्नति संभव है। नवीन प्रयास सफल होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। पुरस्कृत हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। सभी का सहयोग मिलेगा। धन संपत्ति के मामले बनेंगे।
वृष- उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। धर्म-कर्म और पुण्यार्जन में आगे रहेंगे। आत्मविश्वास से सब संभव कर दिखा सकेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ।
पाइए हर खबर अपने फेसबुक पर।
मिथुन- धैर्य बनाए रखें। आकस्मिकता बनी रहेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। गुप्त समर्थन बना रहेगा। अपरिचितों से सहज घुलने-मिलने से बचें। दिन सामान्य फलकारक।
कर्क- खुशियों को साझा करने से वे कई गुना बढ़ जाती हैं। दाम्पत्य में शुभता का संचार बना रहेगा। नए समझौते मूर्तरूप ले सकते हैं। जरूरी कार्य आज ही करने की कोशिश करें। दिन उत्तम फलकारक।
सिंह- सेवा और नौकरी से जुड़े जन बेहतर करेंगे। नीति नियमों के अनुपालन पर जोर दें। विरोध, विवाद और उधार से बचें। अफवाहों को नजरअंदाज करें। दिन सामान्य। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या- किसी से कुछ कहना चाहते हैं तो कह डालें। शुभता का संचार बना रहेगा। उत्साहित रहेंगे और रखेंगे। विद्यार्थी सफलता पाएंगे। आकस्मिक लाभ संभव। प्रशासनिक कार्य बनेंगे। दिन उत्तम फलकारक।
तुला- आनंद से रहेंगे। घर में सुख सौख्य बना रहेगा। सभी के मान सम्मान का ख्याल रखें। धार्मिकता बनी रहेगी। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। सोच बड़ी रखें। दिन सामान्य से शुभ।

[adrotate banner="3"]

वृश्चिक- चर्चाओं में सतर्कता रखें। सूचना एवं संपर्क क्षेत्र बेहतर होगा। महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल हो सकते हैं। साहसिक कार्यों में आगे रहेंगे। आलस्य से बचें। बंधुजनों से करीबी रहेगी। दिन शुभ।धनु- रहन सहन आकर्षक रहेगा। व्यक्ति विशेष को अपनों से मिलाने के लिए उचित समय है। परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। लोगों का भरोसा जीतेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मकर- अपने काम से काम रखेंगे। लक्ष्य के प्रति फोकस बढ़ेगा। सृजन पर जोर रहेगा। लोगों को सहज आकर्षित करेंगे। परिस्थितियों से बेहतर तालमेल का लाभ मिलेगा। अधिकतर कार्य स्वतः बनते चले जाएंगे।
कुंभ- कला कौशल को बल मिलेगा। रिश्तों के प्रति झुकाव रहेगा। शुभ कार्यों में खर्च बढ़ेगा। दान धर्म और दिखावे में रुचि लेंगे। मित्र सहयोगी होंगी। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। विवाद से बचें।
मीन- कार्य व्यापार से जुड़े आवश्यक कार्य आज ही पूरे करने की सोच रखें। आर्थिक उन्नति के अवसर बने रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मीटिंग्स में प्रभावी करेंगे। समझौते सफल होंगे। दिन हितकारक।

[adrotate banner="2"]