अपने ही बनाये जाल में फंसा पूर्व सैनिक, पुत्री की मौत में गया जेल

0
125

UPP123फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भऊआ नगला निवासी पूर्व सैनिक इस्तिखार हुसैन की 20 वर्षीय पुत्री मनीषा हुसैन की बीते मंगलवार 21 जून को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस ने 48 घंटे में घटना का खुलासा कर मनीषा के पिता को ही जेल भेज दिया है | उस पर अपनी पुत्री को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप है |

[adrotate banner="3"]

मृतक मनीषा के पिता इस्तिखार हुसैन ने बताया था कि सुबह तकरीबन 10:45 बजे मनीषा घर के बाहर खड़ी थी| तभी दो बाइको पर सबार होकर चार लोग आये और उन्होंने गोली मनीषा के ऊपर चला दी| जिससे मनीषा मौके पर गिर गयी| इस्तिखार हुसैन ने बताया कि वह दीवार के सहारे लेट गये| तब वह हमलावरों से बच सके| गोली लगने से मनीषा गम्भीर रूप से घायल को ही| इस्तिखार हुसैन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा उसे डॉ० राकेश तिवारी ने मृत घोषित कर दिया गया| उसकी माँ शमा का रो -रो लार बुरा हाल हो गया| इस्तिखार हुसैन ने बताया कि वह पड़ोसी जनपद हरदोई के पाली के रहने वाले है| मेरे गाँव के ही शाकिर पुत्र दिलदार, रिजवान पुत्र शाकिर, तकरार पुत्र दिलदार इमरान पुत्र तकरार से भूमि विवाद चल रहा है| चारो आरोपीयो ने आकर गोली मार दी| जिससे उसकी मौत हो गयी थी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे हाथ पैरो में चोटों के निशान मिलने से पुलिस को शक हो गया|

पुलिस ने उसके पिता इस्तिखार हुसैन को उठाया तो उसने सारा राज बता दिया| आरोपी पिता ने पुलिस को बताया की वह अपनी पुत्री मुनीषा को साइन्स से पढ़ाई करने को कह रहा था लेकिन वह नही मान रही थी| जिस पर मैंने मंगलवार बार को उसे डंडे से मारपीट दिया था| जिसके बाद उसने पिटाई से आहत होकर कमरे में रखे तमंचे से गोली मार ली | पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से घटना में प्रयोग किया हुआ तमंचा कारतूस और खोखा सहित गिरफ्तार कर लिया| पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया | एएसपी अशोक कुमार, कोतवाल डीके शर्मा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]