6 महीने में दो शादी और फिर फांसी का फंदा

0
134

RUBI copyफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ममापुर निवासी जितेन्द्र गिहार की पत्नी 22 वर्षीय रूबी की लाश नीम के पेंड में संदिग्ध अवस्था में लटकी मिली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज के ग्राम मेहदीपुर रावी के मूल निवासी जीतेंन्द्र वर्तमान में अपनी ननिहाल ममापुर में रह रहा है| इसी गाँव के मजरा नगरा सुंदरनगर अनंतराम की पुत्री रूबी से बीते 6 महीने पहले हुआ था| सूत्रों की माने तो रूबी ने जितेन्द्र से शादी करने से पूर्व उसने गाँव के ही एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी| जिसके बाद उसने जितेन्द्र से विवाह किया था|

बीती रात उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था| सुबह तडके वह शौंच के लिये निकली और लौट कर नही आयी| जिसके बाद उसके पति जितेन्द्र ने उसे तलाशना शुरू किया| सुबह तकरीबन 6:30 बजे उसके पति को उसकी लाश गाँव से कुछ दूर एक नीम के पेंड पर लटकी मिली | घटना की सूचना मिलने पर सीओ प्रकाश सिंह, कोतवाल अजीत सिंह, तहसीलदार बीएल जोशी मौके पर पंहुची| जिसके पुलिस ने उसके पति जितेन्द्र को मृतका की माँ क्वे आरोप के बाद हिरासत में ले लिया| परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाये जाने का आरोप लगाया | घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया| कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]