जनता के बीच पुलिस खो रही भरोसा: आईजी

0
134

JFI AHMD IGफर्रुखाबाद: पुलिस लाइन सभागार और पुलिस अधिकारियो से बैठक लेने के बाद आई जी कानपुर जोंन जकी अहमद ने कहा की पुलिस जिस तरह से काम कर रही है| उससे उसकी विश्सनीयता में तेजी से गिरावट आ रही है| इसमे जल्द सुधार लाने के प्रयास किये जा रहे है|

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी ने कहा की सभी थानाध्यक्षो को व सीओ को लंबित पड़े हत्या, बलात्कार, डकैती के मामलो में जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये गये है| जो विवेचनाये लम्बे समय से लंबित है उन्हें भी निपटाने को कहा गया है| उन्होंने कहा की सभी थानाध्यक्षो को यह भी निर्देश दिये गये है की वह महिलाओ की समस्या जल्द सुलझाने का प्रयास करे |

उन्होंने कहा की आम आदमी को आज के दौर में पुलिस अधीक्षक बड़े आराम से मिल जाते है जबकि थानाध्यक्ष जल्द उपलब्ध नही होते इस अंतर को भी समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है| पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये गये है की जनता का दिल जीते जनता फूल लिये खड़ी होगी| उनहोंने कहा पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान कई कमी मिली जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये है| इस दौरान एसपी राजेश कृष्णा, एएसपी राम भुवन चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार, इंस्पेक्टर रूम सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]