181 साल का ये भारतीय है धरती का सबसे बूढ़ा इंसान?

0
148

नई दिल्ली:कहते है धरती पर जिसका जन्म हुआ उसकी मृत्यु तय है, लेकिन एक एसा शख्स भी है जिसके घर का रास्ता यमराज भी भूल गए। इस शख्स का दावा है की इसकी उम्र 100 -110 साल नहीं बल्कि 181 साल है। मुरासी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र बनारस में रहते हैं।

[adrotate banner="3"]

इस शख्स का नाम महाष्टा मुरासी है। मुरासी का कहना है कि उनका जन्‍म जनवरी 1835 में बेंगलुरु के एक इलाके में हुआ था। इसके बाद वे 1903 के आसपास यूपी वाराणसी शहर में रहने के लिए आ गए। रहने आ गए और तभी से वे वाराणसी में रह रहे हैं। मुरासी बताते हैं कि वे काशी में चप्पल बनाने का काम करते थे और उन्होंने यह काम अपनी उम्र 122वें साल तक किया।

कहते है धरती पर जिसका जन्म हुआ उसकी मृत्यु तय है, लेकिन एक एसा शख्स भी है जिसके घर का रास्ता यमराज भी भूल गए। इस शख्स की उम्र 100 -110 साल नहीं बल्कि 179 साल है…

मुरासी का दावा है कि इनके जन्म प्रमाणपत्र और पहचान पत्र की भी जांच हो चुकी है। इनका कई बार मेडिकल चेकअप भी किया जा चुका है। उनकी वास्तविक उम्र को लेकर डॉक्टर भी हैरान है। उनकी जांच करने वाले आखिरी डॉक्टर भी 1971 मे मर चुके हैं।

महाष्टा मुरासी के अनुसार उन्हें जिंदा रहते हुए एक लंबा अरसा बीत चुका है और तो और उन्होंने अपने परपोतों की भी मौत देख ली है। वे कहते हैं कि मेरे नाती पोतों की भी मौत कई साल पहले हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक रूप से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि मुरासी वाकई 181 साल के हैं, लेकिन वे यह जरूर कहते हैं कि लगता है मौत मेरे घर का रास्ता भूल गई है। मुरासी ने अपने जन्‍म प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी कई अधिकारियों को दिखा चुके हैं। हालांकि उनकी असली उम्र को लेकर संदेह बरकरार है। मुरासी को लेकर लोग भी तरह तरह की बातें कर रहे हैं। उनका मानना है कि उन्हें दैवीय शक्ति प्राप्त है।

[adrotate banner="2"]