कायमगंज में 6 घरो से लाखो की चोरी

0
148

choriफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दोषपुर और खजुरिया में बीती रात 6 घरो को चोरो ने अपना निशाना बनाया| चोर नकदी जेबर सहित मबेशी भी उठा ले गये|

[adrotate banner="3"]

दोषपुर निवासी रमाशंकर बाथम के घर चोरो ने धावा बोला और उसके घर में रखे कीमती गहने चोरी कर लिये| इसके बाद चोर उसके भाई महेश के घर घुसे और 35 हजार की नकदी व अन्य जेबरात चोरी कर लिये| इसी गाँव के सोहनलाल की बकरी चोर उठा ले गये| गाँव के ही रामलाल के घर घुसे चोरो 8000 की नकदी और जेबर चोरी कर लिये| दोषपुर के पडोस के गाँव खजुरिया निवासी रघुनाथ व सत्यभान के घर चोरो ने धावा बोला| चोरो ने उसके घर से दो संदूक चोरी कर लिये उसे दूर खेत में डाल दिया और उसमे रखे 10 हजार रुपये और गहने चोरी कर संदूक खेत में ही छोड़ दिया|

कुआँ खेडा चौकी इंचार्ज सुरत राम वर्मा ने बताया की अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]