हिजाम नेता को 24 घंटे में गोली मारने की धमकी

0
113

GUNJAN1फर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मंच के नेता गुंजन अग्निहोत्री को उनके मोबाइल पर किसी ने 24 घंटे के अन्दर गोली मारने की धमकी दी है| इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गयी है |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी निवासी गुंजन अग्निहोत्री पुत्र सुधीर अग्निहोत्री ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र में कहा है कि मेरे मोबाइल नम्बर 9125957776 पर बीते दिन मोबाइल नम्बर 9719552464 से फोन आया| फोन करने वाले ने एक लाख रुपये रंगदारी ना देने पर 24 घंटे में गोली मारने की धमकी दी है| पुलिस अधीक्षक ने घटना के सम्बन्ध में जाँच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिया है|

[adrotate banner="2"]