भैंस और बकरी के बाद यूपी पुलिस करेगी भूतों की तलाश

0
130

bhutलखनऊ: भूतों को लेकर हमारे समाज में तमाम तरह की धारणायें बनी हुई हैं। कुछ लोग भूतों के अस्तिव को स्‍वीकार करते है तो कुछ ऐसी बातों को पूरी तरह नकार देते हैं। भूतों के होने या ना होने की सच्‍चाई चाहें कुछ भी हो लेकिन लखीमपुर खीरी जिलें के एक शख्‍स के अनुसार उसका ट्रैक्‍टर अपने आप चलने लगता है और अपने आप ही उसके घर में आग लग जाती है। अपने साथ होने वाली इन्‍ही अजीबों गरीब घटनाओं के बाद उसने पुलिस से उस भूत की शिकायत की है जों पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा है।

[adrotate banner="3"]

यह वाक्‍या बेहद अजीबो गरीब है, लेकिन सच है। आज के दौर में भूतों पर यकीन करने वाले इस व्‍यक्त्‍िा ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी ने उसके पीछे एक भूत छोड़ रखा है।

यह घटना भीरा थाने के पोथे पुरवा नामक गांव की है। यहां के निवासी बबलू ने थाने में तहरीर दी है कि पिछले कुछ दिनों से उसके पड़ोसी द्वारा छोड़ा गया एक भूत उसे परेशान कर रहा है। पुलिस भी उसकी इस शिकायत से काफी परेशान है भीरा के एसओ बृजराज यादव को जब शिकायत मिली तो उन्‍होंने एक दरोगा को मामले की जांच के लिए पोथे पुरवा में भेजा। पुलिस को अभी यह समझ नहीं आ रहा कि किस पर और किस धारा में मुकदमा दर्ज किया जाये।

[adrotate banner="2"]