सपा कार्यालय में मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयंती

0
184

SPAAफर्रुखाबाद:देश के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयंती पर समाजवादियों ने उन्हें याद किया। सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला| समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर) ने पार्टी संस्थापक को श्रद्धांजलि दी।

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहाकि भारत में स्थापित करने का श्रेय जिन लोगों को जाता है, पूर्व प्रधानमंत्री उनमें से एक थे। समाजवाद उनकी आत्मा था। इसके बिना उनकी कल्पना नहीं की जा सकती है। सपा ग्नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा कि चन्द्रशेखर के विचार उनके बाद भी हमे हमेशा रास्ता दिखाते रहेंगे। सभी ने फुल मालाये चढ़ाकर उन्हें याद किया|

इस दौरान अजय कश्यप, पुष्पेन्द्र यादव, अनिल श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, रजत क्रांतिकारी, मुन्ना लाल, आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]