लखनऊ में मेट्रो की शटरिंग गिरी, 4 घायल

0
239

lucknow-metroलखनऊ: एक निमर्णाधीन मेट्रो की शटरिंग गिर गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं। लखनऊ के आलमबाद में सरदारीखेरा इलाके में मेट्रो का काम किया जा रहा था कि अचानक एक शटरिंग गिर गई और 4 लोग इसमें दब गए।

[adrotate banner="3"]

घायलों को लोकबंधु अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मलबा हटाया जा रहा है। फिलहाल खंभा क्यों गिरा, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे डीआईजी आरकेएस राठौर हादसे वाली जगह का मुआयना कर रहे हैं। वही घायलों में से एक की मौत की भी खबर मिली है लेकिन अभी तक पुष्टि नहो हो पायी है|

[adrotate banner="2"]