चारो विधान सभाओ से बसपा कार्यकर्ता लखनऊ रवाना

0
198

bspफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी भीमराव अम्बेडकर के 125 वीं जयंती पर लखनऊ में एक विशाल जनसभा आयोजित कर रही है| जहाँ से बसपा सुप्रीमो मायावती सभी को सम्बोधित करेगी| जिसमे शामिल होने के लिये जिले से भी बसपा नेता बड़ी संख्या में रवाना हुये|

[adrotate banner="3"]

नगर क्षेत्र के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज मैदान में दोपहर बाद बसपा कार्यकर्ता मंडल कोआर्डिनेटर कानपुर रामनरेश गौतम, सुदेश पाल के नेतृत्व में एकत्रित हुये| जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया की प्रत्येक विधानसभा से पांच-पांच बसे कार्यकर्ताओ से भरकर जा है| सभी बसपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मानायेगे|
इस दौरान बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती, सदर विधान सभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह कटियार, अमृतपुर विधानसभा प्रत्याशी शिशु प्रताप सिंह, भोजपुर विधान सभा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत, कायमगंज विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार गौतम, जिला महासचिव दुर्गा प्रसाद, जंगाली लाल वाथम, ताहिर खां, सरिता शाक्य, रविन्द्र जाटव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]