तहसील में उत्पीडन के खिलाफ धरने पर बैठे अमीन

0
173

AMIN1फर्रुखाबाद: तहसील सदर में वसूली लिपिक और एसडीएम सदर के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुये अमीन धरने पर बैठ गये| अमीनो ने एसडीएम सदर की सह पर वसूली लिपिक के द्वारा उत्पीडन का आरोप लगाया|

[adrotate banner="3"]

राजस्व संग्रह अमीन संघ बुधवार को सुबह दर्जनों अमीनो के साथ धरने पर बैठ गया| उनको समर्थन देने पंहुचे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री ने कहा कि वसूली लिपिकों का उत्पीडन हो रहा है| संगठन उसका समर्थन करता है| राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील सदर अध्यक्ष दिनेश चन्द्र दुबे ने कहा की वसूली लिपिक मशकूर हुसैन एसडीएम सदर से मिली भगत के चलते अमीनो का उत्पीडन कर रहा है| मांगे ना मानने पर बेमियादी अनशन शुरू किया जायेगा| सभी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अनशन पर बैठेगे| अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अबधेश सिंह यादव ने कहा की वह अमीनो के साथ है सयुक्त परिषद के मंत्री पंकज शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किये|

इस दौरान ब्रजकिशोर अवस्थी, जबर सिंह, प्रदीप वाजपेयी, जगदीश शंकर, मंत्री कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]