4 मार्च को जनपद में सराफा व्यापारियों का महाबंद

0
137

sraafa vyaapriफर्रुखाबाद: बीते एक महीने से केंद्र सरकार के खिलाफ चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल अभी भी खत्म होने का नाम नही ले रही है| आगामी 4 मार्च को व्यापारियों ने जिले में महाबंदी करने की घोषणा की है| जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की सम्भावना है|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा ने बताया की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी ने चार मार्च को सराफा कमेटी के समर्थन में पूर्ण बाजार बंदी की घोषणा की गयी है| उन्होंने बताया की यह बंदी पूरे प्रदेश में की जायेगी| इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजीव मिश्रा बाबी, सोनू गुप्ता, राजेश वर्मा किशन कन्हैया सक्सेना, युनिस अंसारी आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]