जमकर बौराए आम के पेंड

0
206

imagesफर्रुखाबाद: फलों के राजा कहे जाने वाले आम की फसल ने किसानों के चेहरों पर रौनक बिखेर दी है। आम के पेड़ों आए बौर से किसान अबकी अंदाजा लगा रहा कि फसल से मोटा मुनाफा कमाया जा सकेगा। आम के पेड़ अबकी बौर से पूरी तरह से ढक गए हैं, जिससे पेड़ झुक गए हैं। कमालगंज, कायमगंज व व याकूतगंज क्षेत्र में सर्वाधिक आम की बागवानी है।

[adrotate banner="3"]

ज्ञात हो कि बसंत मौसम के शुरू होते ही आम के पेड़ो में बौर आना शुरू हो जाता है। आम की फसल करने वाले किसानों ने देखरेख व पेड़ो में पानी व दवाइयों का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। अबकी यदि मौसम ने साथ दिया तो जिले के लोगों को भरपूर मात्रा में आम का स्वाद चखने को मिल सकेगा। बसंत के आगमन के साथ ही उन्नत नस्ल के आम के पेड़ों पर लगे बौर से पेड़ों की रौनक बढ़ गई थी, वहीं देसी प्रजाति के पेड़ में बौर आने शुरू हो गए थे। उम्मीद की जा रही है कि इस साल आम की फसल अच्छी होगी।

[adrotate banner="2"]