रबड़ी बनाते समय फटा सिलेंडर, दो दूकानों का माल जला

0
210

AAAGSILENDARफर्रुखाबाद: मंगलवार को दोपहर अचानक शहर कोतवाली के आईटीआई चौराहे पर स्थित मिठाई की दूकान में अचानक रबड़ी बनाते समय सिलेंडर फटने से लाखो रुपये का सामान और नकदी जलकर रख हो गये| स्थानीय नागरिको ने दमकल कर्मियों के आने से पूर्व ही आग पर काबू पा लिया|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नितगंजा निवासी अशोक कुमार कुशवाह की मिठाई की दूकान आईटीआई चौराहे पर है| दोपहर को वह अपनी दूकान में रबड़ी बना रहे थे| सिलेंडर कुछ समय पहले ही नया लगाया था| अशोक के भतीजे राहुल पुत्र उमेश ने बताया की सिलेंडर तेज आवाज के साथ फटा| धमाका इतना तेज था की आवाज काफी दूर तक भी सुनाई दी|

[adrotate banner="3"]

सिलेंडर फटने से दूकान में रखी मिठाई और अन्य सामान के साथ लगभग 20 हजार रुपये की नकदी भी जली| वही उसके पडोस में परचून का खोखा तलैया फजल इमाम निवासी जुगुल किशोर का रखा था| उसका भी सामान आग लगने से राख हो गया| आग तकरीबन एक घंटे तक जलती रही| स्थानीय नागरिक प्रशांत ने बताया की उसने फायर पुलिस के 101 नम्बर पर सम्पर्क किया लेकिन फोन रिसिब ही नही हुआ| जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने फायर पुलिस को सूचना दी| तकरीबन एक घंटे बाद पंहुची फायर पुलिस के पंहुचने से पूर्व ही भीड़ ने लगभग आग [पर काबू पा लिया|
सिलेंडर फटने से अशोक कुशवाह का मित्र अशोक जाटव और आईटीआई पर रह रहे भगवान दास झुलस गये| मौके पर भीड़ लग गयी|

[adrotate banner="2"]