महिंद्रा शोरुम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

0
158

mjhendrra shorum karmiफर्रुखाबाद: कोतवाली क्षेत्र के बेबर रोड स्थित महिंद्रा शोरुम के कर्मचारियों ने शोरुम के अधिकारियो की कार्य प्रणाली से नाखुश होकर काम ना करने की घोषणा कर दी| उन्होंने जल्द मांगे पूरी ना होने पर शोरुम के बाहर धरना देने की चेतावनी दी है|

[adrotate banner="3"]

शोरुम के कर्मचारी शिव सरोज, अमन सिंह, दुर्गेश, अजय, विकास, सुरजीत, संतोष, गौरव आदि ने आरोप लगाया की शोरुम के जीएम मुनेन्द्र ने कार्य करने का समय तकरीबन एक घंटे बढ़ा दिया है| लेकिन सेलरी नही बढ़ी है| ओवर टाईम का पैसा भी कर्मचारियों को नही मिलता| पहले समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक का था अब 9 बजे से 7 बजे कर दिया गया है| लंच का समय भी कम कर दिया गया है| जिसको लेकर जब जीएम से कहा गया तो उन्होंने बिना कोई नोटिस दिये तकरीबन दो दर्जन कर्मचारियो को बाहर का रास्ता दिखा दिया|

जिससे आक्रोशित शोरुम के कर्मचारीयो ने शोरुम के बाहर प्रदर्शन किया और जल्द मांगो पर विचार ना करने पर धरना देने की चेतावनी भी दी है| शोरुम के जीएम मुनेन्द्र ने जेएनआई को बताया की किसी भी कर्मचारी को नही निकाला गया है| कर्मचारी अपने मन की करना चाहते है जो उन्हें करने नही दिया जा रहा इस लिये आरोप लगा रहे है|

[adrotate banner="2"]