विभागीय अधिकारियो पर भड़का बचत अभिकर्ता संघ

0
144

bacht snghफर्रुखाबाद: राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ के पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारियो के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली| संगठन के लोगो ने अपनी कई मांगो को रखा है जिनपर जल्द कार्यवाही की मांग की है|

[adrotate banner="3"]

पक्का पुल स्थित बेलकम गेस्ट हाउस में बचत अभिकर्ता संघ ने एक बैठक का आयोजन किया| जिसके संगठन ने अपनी कई मांगो को रखा है| जिसमे डाक घर में नकद जमा का समय बढ़ाने, समस्त डाकघरो की चेके स्थानीय उपडाक घरो में ना काटने, डाकघरो की इंटरनेट समस्या की वजह से कार्य समय से ना होना, डाक घरो को कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ने के पश्चात अभिकर्ताओ के पासवर्ड साथ में ना आना आदि कई प्रमुख मांगे संगठन ने रखी| औरउन्हें जल्द पूरी करने की चेतावनी भी दी|

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपालराम तिवारी ने की| इस दौरान केपी टंडन, नवनीत मिश्रा, पंकज कुमार दीक्षित, राजीव अग्रवाल, कमलेश दुबे, सर्वेश मिश्रा, तनुजा तिवारी, ब्रजेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]