जिलाधिकारी और सांसद को ज्ञापन देगा मजदूर संघ

0
127

GANDHI AASRAMफर्रुखाबाद: क्षेत्रीय श्री गाँधी आश्रम मजदूर संघ की बैठक में उनकी विभिन्य समस्याओ पर विचार विमर्श हुआ| जिसमे संगठन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया की अपनी विभिन्य समस्याओ को लेकर मजदूर संघ जिलाधिकारी व सांसद को ज्ञापन सौपेगा|

[adrotate banner="3"]

गाँधी आश्रम मदारबाड़ी में आयोजित की गयी बैठक में पंहुचे संगठन के प्रदेश मंत्री श्री कान्त अवस्थी ने कर्मचारियो की वेतन की जमा रकम भुगतान करने, न्यूनतम वेतन लागू करने, गजटेड अवकाशों में कटौती न की जाये| सम्बन्धित कई मानगो पर विचार किया| जिसके बाद संगठन ने अपनी सभी मानगो को लेकर जिलाधिकारी और सांसद को ज्ञापन देनें की भी बात को मंजूरी दी गयी|

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने की| संचालन लक्ष्मण सिंह ने किया| इसके साथ ही साथ राकेश सारस्वत, विपिन पाण्डेय, गोपाल बाबू पुरवार, हेमनरायण पाण्डेय, राम मुरारी शुक्ला, सोनू मिश्रा आदि ;पग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]