मूकबधिर छात्रों की प्रतिभा को समझे शिक्षक: डीएम

0
230

DM BSA SNJY TIVARIफर्रुखाबाद: राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में पंहुचे जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हर मूक बधिर बच्चे के अन्दर कोई ना कोई प्रतिभा होती है उसे समझने का काम शिक्षक करे| जिस जो प्रतिभा बच्चे के अन्दर हो उसे ही निखारे|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी मैदान में आयोजित शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मायने में बिकलांग बच्चे सामन्य बच्चों से कम नही होते| हमे उनकी भावनाओ को समझने का प्रयास कराना चाहिए| उन्होंने देश, विदेश में पैदा हुये नामी विकलांग महापुरुषो सुकरात, सूरदास की कहानी भी सुनाई|

जिलाधिकारी ने कहा प्रत्येक मूक बधिर बच्चे में कोई ना कोई प्रतिभा ईश्वर ने जरुर दी है| अध्यापक उनके अन्दर छिपी प्रतिभा को समझे और उसी दिशा में उसके ज्ञान का विकास कराये| यदि यह हुआ तो एक दिन सभी मूक बधिर बच्चे समाज में अच्छा स्थान प्राप्त करेगे|

[adrotate banner="2"]