भाजपा के मंडल संयोजक भी घोषित

0
208

bjp-in-maharashtra_20141019_102936_19_10_2014फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी 14 मंडलो के संयोजको के नामो की घोषणा कर दी| यह सभी संगठन चुनाव होने तक ही अपने पद पर रहेगे|
पार्टी ने नगर में नरेन्द्र राठौर, फतेहगढ़ में रामवीर शुक्ला, बढ़पुर रामआसरे राजपूत, छाबनी राजेन्द्र कुशवाह, राजेपुर विशेष कुमार सिंह, नवाबगंज सर्वेन्द्र, नीवकरोरी करन सिंह कुशवाह, कायमगंज बेचेलाल खटिक, शमसाबाद ओमकरण राजपूत, अचरा जगदीश शाक्य, कम्पिल सत्यवर्धन सिंह, कमालगंज प्रदीप कुमार सिंह, जहानगंज हिमांशु कटियार, मोहम्दाबाद जितेन्द्र सिंह राठौर को मंडल संयोजक घोषित किया गया है|
जिलाध्यक्ष की दावेदारी के चक्कर में दो मंडल चुनाव अधिकारी बदले
कमालगंज में मंडल चुनाव अधिकारी बनाये गये रुपेश गुप्ता व जहानगंज में चुनाव अधिकारी बनाये गये प्रदीप सक्सेना चुनाव अधिकारी बनने को तैयार नही हुये| जिसके बाद कमालगंज में भास्कर दत्त द्विवेदी व जहानगंज में संजीव गुप्ता को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]