बालक से कुकर्म करने के आरोप में व्यापारी गिरफ्तार

0
153

MOHAN KUMAR RSTOGIफर्रुखाबाद: बीते 11 नबम्बर को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये नबाब न्यामत खां पश्चिम निवासी व्यापरी मोहन कुमार अग्रवाल को पुलिस ने एमएलसी मनोज अग्रवाल की पैरबी पर छोड़ दिया था| लेकिन एसपी के द्वारा मामले में हस्तक्षेप करने पर उन्हें दोबारा पुलिस ने उनके घर से दबोच लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया|

[adrotate banner="3"]

विदित है की मोहल्ला छक्कानाजिर कुंचा निवासी दिनेश तिवारी का दस वर्षीय पुत्र दीपक बीते 10 नबम्बर सोमबार को रेलवे रोड स्थित मोहन कुमार अग्रवाल की खेलकूद की दुकान में गया| दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में कहा गया था कि दीपक फुटबाल ठीक कराने मोहन की दुकान पर गया था| दुकान में मोहन अकेले बैठे थे| उन्होंने दीपक को गोद में बैठा लिया और उससे अश्लील हरकत करने लगे| मौका देखकर उसे दुकान की आड़ में ले जाकर चुम्बन भी किये| इसके साथ ही साथ उसके साथ और भी कई अमर्यादित हरकते की|

दिनेश तिवारी के भाई सुबोध में घटना के सम्बन्ध में कोतवाली में तहरीर दी| पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया| और दुकान मालिक मोहन अग्रवाल को हिरासत में भी ले लिया था | लेकिन बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल उसे अपनी जमानत पर कोतवाली से ले गये थे| लेकिन अचानक पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को व्यापारी की तत्काल गिरफ्तारी करने का आदेश दिया तो बीती रात रेलवे रोड चौकी प्रभारी मिर्जा सदरे आलम वेग ने उसे उसके ही घर से दबोच लिया|

[adrotate banner="2"]