प्रदीप के समर्थन में उर्मिला ने किया जोरदारी से प्रचार

0
185

PRDIP 1फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के समर्थन में वोट मांग उनके चुनाव में लोधी वोटो का जनाधार जोड़ दिया है| जिससे प्रदीप के चुनाव को मजबूती मिली है|

[adrotate banner="3"]

PRDIP 2पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत सपा नेत्री होने के साथ ही साथ जिले में लोधी बिरादरी की नेता भी मानी जाती है| शनिवार को युवा प्रत्याशी प्रदीप यादव जब जनसम्पर्क के लिये निकले तो उनके साथ पूर्व विधायक भी थी| पूर्व विधायक को देख उनके चुनाव प्रचार में तेजी आ गयी है| माना जा रहा है कि उर्मिला के द्वारा मोहम्दाबाद द्वितीय से चुनाव लड़ रहे केतली चुनाव चिन्ह वाले प्रदीप यादव को समर्थन दिये जाने से क्षेत्र का लोधी समाज एक जुट हो सकता है| लोधी मतदाताओ को उर्मिला ने प्रदीप के पक्ष में वोट करने की अपील की| इसके साथ ही साथ उन्होंने महिलाओ को भी चुनाव में मतदान के समय अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने को कहा|

कई गाँवो में नुक्कड़ सभा में पूर्व विधायक ने अपने पुराने समर्थको के साथ ही साथ अपनी विरादरी से प्रदीप को ही जिला पंचायत के चुनाव में केतली पर मोहर लगाकर चुनने की अपील की| उनके चुनाव प्रचार के दौरान भारी भीड़ क्षेत्र में साथ रही|

[adrotate banner="2"]