पंचायत मित्र ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाई

0
192

SUDHA1फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर गहरवार निवासी 30 वर्षीय आशीष पुत्र नन्हकू ने अपनी पत्नी 28 वर्षीय सुधा की पहले गला दबाकर हत्या कर दी बाद में उसने खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया|

[adrotate banner="3"]

आशीष का प्रेम विवाह विगत नौ वर्ष पूर्व कायमगंज के बगिया मंगूलाल निवासी लालाराम की पुत्री सुधा के साथ प्रेम विवाह हुआ था| तभी से वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था| बीते कुछ दिनों पूर्व आशीष का अपनी पत्नी से विवाद हो गया| जिसके चलते आशीष ने पहले अपनी पत्नी की कमरे में ही गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में खुद को फांसी लगाकर मौत की नीद सुला दिया| सुबह जब परिजनों ने देखा की आशीष व उसकी पत्नी सुधा देर तक नही उठी तभी उसके पिता नन्हकू ने दरवाजा धक्का मार कर खोल दिया| दरवाजा खुलने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन अपना आपा खो बैठे|

घटना की सूचना पुलिस को दिन गयी| पुलिस ने आशीष को फांसी से नीचे उतारा| लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी| मृतक के एक 7 वर्षीय पुत्री अंशिका व पांच वर्ष का बेटा ओंम है| पुलिस ने दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिय|

[adrotate banner="2"]