चौथे चरण के लिए मोहम्दाबाद और नवाबगंज में चुनाव प्रचार का घमासान

0
115

Rajendra Yadavफर्रुखाबाद: शनिवार को जिला पंचायत मोहम्मदाबाद वार्ड दो के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह ने चुनाव निशान गमला के लिए हर गांव में जाकर वोट देने की अपील की है |यादव ने मुरान,पंचम नगरिया, दरिया नगरिया, नीवकरोरी, जाजपुर बंजारा, नगला उमेद, सूघन नगला आदि गाँवो का तूफानी दौरा किया है | इस क्षेत्र में उनके सामने भी कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए है |

[adrotate banner="3"]

इस क्षेत्र का चुनाव जमीनी होगा जो इस इलाके की जनता का विश्वास जीतेगा वही नेता कहा जाएगा| यहाँ पर चुनाव में रह कोई बड़े बड़े वादे कर रहा है |जिनका प्रभाव जनता पर कितना होता है वो एक दो दिन में पता चल जाएगा यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है| जिस कारण यहाँ की सड़के खराव पड़ी हुई है जो इस क्षेत्र का विकास कराएगा वो ही जनता की नजरो मर हीरो बन जाएगा|

जिस तरीके से प्रत्येक गांव में इनको समर्थन मिल रहा है| उस तरीके से अन्य उम्मीदवार भी अपने को जीता हुआ बता रहे है इस समय वार्ड दो में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है| हर प्रत्याशी अपनी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहा है| जीत का सेहरा किसके सर पर सजेगा यह तो बक्त ही बताएगा कि कौन है राजा इस क्षेत्र का जो मैदान में बाजी मार ले जाए फिर भी इनको मिल रहा भारी जन समर्थन जिससे इनका भी सीना चौड़ा हो रहा है

[adrotate banner="2"]