फर्रुखाबाद: प्रशासन जिस तरह की शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कर रहा था वह उसका सपना पूरा नही हो सका| पुलिस की आँखों के सामने बूथ लूटे गये और दबंगो ने खूब भरके वोट डाले लेकिन किसी एक दबंग को भी पुलिस चुनाव में माहौल खराब करने के आरोप में हवालात की सलाखों के पीछे तक नही डाल सकी| पुलिस केबल गलियों में अपने डंडे पटकती रही| पूरे राजेपुर व्लाक क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन से अधिक बुथो पर दबंगो ने अपना कब्जा करने का प्रयास किया कुछ पर सफलता मिली तो कुछ पर मिडिया व पुलिस के पंहुचने के बाद उन्हें मौके से हटना पड़ा| गुजरपुर में हुई बूथ लूटने की घटना के बाद गाँव पंहुची पुलिस ने महिलाओ व घरो में बैठे कुछ लोगो को पीटा| जबकि दबंग पुलिस के सामने ही फायरिंग करते रहे उन्हें पुलिस कुछ दूर तक खदेड़ने के बाद वापस लौट आयी|
पुलिस का पर कई जगह लाठी चार्ज देखा गया| मजे की बात यह है कि पुलिस ने चुनाव से पूर्व क्षेत्र के कई दबंगो को रेड कार्ड दे दिये थे| और उसके साथ निर्देश दिये गये थे कि कार्ड मिलने के बाद भी यदि उनके बूथ पर कोई समस्या हुई तो उन पर ही कार्यवाही की जायेगी| लेकिन इसके बाद भी कई जगह दबंगो ने बुथो पर गडबड़ी फ़ैलाने के बाद भी पुलिस की आँखों में आंखे डालकर बात की और पुलिस नजर नीचे कर के चली गयी| बुथो पर कई जगह गुर्गो को पीटा गया जबकि गुरु सामने ही घूमते रहे| देखे तस्वीरे …………
गुरु पर नही गुर्गो पर चला पुलिस का डंडा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


