राजेपुर चतुर्थ के गुजरपुर मतदान केंद्र पर बूथ लुटा, दबंगो और पुलिस के बीच जबाबी फायरिंग

0
258

vuth kaPCHRINGफर्रुखाबाद: राजेपुर ब्लाक के गुजरपुर मतदान केंद्र पर पुलिस और दबंगो के बीच जबाबी फायरिंग हुई| यहाँ माहौल काफी संवेदनशील बना| भारी मात्र में पुलिस बल मौके पर पंहुचा| इस क्षेत्र से एटा जनपद के अलीगंज से सपा विधायक रामेश्वर सिंह की पुत्रवधु रश्मि पत्नी सुबोध यादव चुनाव लड़ रही है|BUTH FAYRINGजैसी की आशंका थी, वही हुआ| राजेपुर चतुर्थ क्षेत्र जिसमे शमसाबाद का भी क्षेत्र लगा हुआ है उसी में बूथ लुट गया| प्राथमिक विद्यालय गुजरपुर पमारान के बूथों पर दबंगो ने बूथ पर कब्ज़ा कर लिया और मतपत्र लूट कर मुहर लगाकर पेटी में भर दिए| इसकी सूचना जब पुलिस बल को हुई तो पुलिस रोकने के लिए पहुंची| दबंगो ने पुलिस पर ईंटे पत्थर चलाने शुरू कर दिए और अवैध हथियार निकाल लिए| प्रत्यशदर्शियो ने बताया कि पुलिस को जान बचानी मुश्किल पड़ गयी| मुख्यालय खबर पहुचने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल रवाना किया|BUTHDR SUBODHमगर दबंग मोर्चा लेने लगे| दोनों ओर से फायरिंग हुई| सूत्रों ने बताया कि इस मतदान केंद्र पर बाहरी जनपद के गुंडे मौजूद थे जिन्होंने बूथ लूटने में बड़ी भूमिका अदा की| गुजरपर के बूथ संख्या 165 पर तैनात पीठासीन अधिकारी नरेंद्र राजपूत, उदयवीर सिंह, सरला देवी व् शिव प्रकाश ने बताया की सुरक्षा के नाम पर केबल सिपाही अजय कुमार, श्याम सिंह, दरोगा श्रीकृष्ण सचान मौजूद थे| तभी अचानक एक सैकड़ा लोग आये और उन्होंने बैलेटपेपर पर मुहर लगाकर मतपेटी में डालना शुरू कर दिया| जब सुरक्षा कर्नियो ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गयी| लेकिन जिले भर से आये फ़ोर्स के बाद भी किसी एक आदमी को भी पुलिस ने हाथ नही लगाया| UPP1MTPETI

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]