पीएम को खुश करने के लिए सपा व भाजपा कांग्रेस को कर रही परेशान: जितिन प्रसाद

0
206

jtin prsadफर्रुखाबाद: कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिनप्रसाद ने रविवार की शाम सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में बंद कांग्रेस विधायक अजय राय से मुलाक़ात की| जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि बनारस कांड के पीछे सपा व भाजपा का अंदरूनी गठबंधन है| वह केबल कांग्रेस को परेशान करने में लगी है|

[adrotate banner="3"]

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहले सरकार संत महात्माओ पर लाठी चलाती है और इसके बाद भी इतने बड़े हादसे होने पर उन्हें केबल विधायक अजय राय ही नजर आये और उन्हें जेल भेज दिया| सरकार को और किसी की भी भूमिका संदिग्ध नही लगी| उन्होंने कjtin prsad 1हा कि वह सीधे-सीधे कहते है कि इस घटना क्रम में समाजवादी पार्टी और भाजपा केबल प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को खुश करने के लिये कांग्रेस को परेशान कर रही है| और दोनों ही पार्टी कांग्रेस के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है|

श्री प्रसाद ने कहा कि पार्टी की आगे की रणनीति होगी की जो गलत हुआ उसको ठीक करना| पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के अब तक विधायक अजय राय से मिलने ना आने लकी बात पर उन्होंने कहा कि वह आ गये है अब सलमान खुर्शीद भी आयेगे| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी, पुन्नी शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]