शव उठाने में लापरवाही करने पर एएसपी ने पुलिस कर्मियों को लताड़ा

0
130

asp ram bhuvanफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर पुल के निकट एक अज्ञात 75 वर्षीय वृद्ध का शव उठाने में लापरवाही को देखते हुये मौके पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया ने जमकर क्लास लगा दी| जिसके बाद शव को लोहिया अस्पताल पंहुचाया गया|

[adrotate banner="3"]

नेकपुर पुल के निकट वृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर कोतवाली फतेहगढ़ के एसएसआई मिर्जा सदरे आलम बेग मौके पर पंहुचे | जिसके कुछ समय के बाद वह मौके पर एक सिपाही को छोड़ आकर वापस चले गये| कुछ समय के बाद किसी ने अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन को सूचना दे दी| जिसके बाद मौके पर पंहुचे एएसपी ने फोन पर दरोगा व अन्य पुलिस कर्मियों की क्लास लगा दी| जिस पर कुछ देर बाद कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाष यादव मौके पर पंहुचे और शव को शिनाख्त के लिये लोहिया अस्पताल में रखा दिया| वृद्ध एक सफेद अगौझा व गुलाबी टीशर्ट पहने था|

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को अभी शिनाख्त होने के लिये 72 घंटे तक लोहिया अस्पताल में रखा दिया गया है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

[adrotate banner="2"]